चान्हो : महिला से मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, चान्हो। प्रखंड के रानीचांचों में मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एक पक्ष के आवेदन के अनुसार पुष्पा कुमारी नामक महिला अपने घर में थी, जिसे घर से बाहर बुलाकर गांव के 10 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। वहीं जब उसे बचाने के लिए दो लोग सामने आए तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। हालांकि गांववालों के जमा होने पर मारपीट करने वाले भाग गए। इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर सरला मुंडा नामक व्यक्ति ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया। उसने बताया कि ऑफिस में घुसकर 10-12 लोगों ने कई सामानों की चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse