टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बीचों बीच धुर्वा में गरीबों का आशियाना तैयार हो रहा है। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में जाने जाना वाला लाइट हाउस परियोजना के तहत 1008 फ्लैट बनने हैं। काफी जद्दोजहद के बाद शुरू हुए इस प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार ने एक बार फिर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा होने पर सवाल खड़ा कर दिया है। पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट की ऑनलाइन शिलान्यास 1 जनवरी 2021 को की थी। उस समय एक वर्ष के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर लेने का दावा किया गया था। लेकिन अभी तक 25% ही काम हुआ है। इस दौरान कोविड को लेकर परेशानी, जमीन अधिग्रहण की समस्या झेलनी पड़ी थी। यह काम रांची मुंसिपल कॉरपोरेशन के अंदर चल रहा है जिसमें कार्य प्रगति पर है। लाइट हाउस में जी प्लस आठ के अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। इनमें नौ ब्लाक बनेंगे। सभी ब्लाक में एक लिफ्ट भी होगी। एक फ्लैट 315 वर्ग फीट रकबे में होगा। इसमें एक बेडरूम, एक लिविंग रूम, एक किचन, एक बाथरूम, एक बालकोनी और एक शौचालय सहित कई सुविधाएं होंगी। सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने बताया कि कार्य प्रगति पर है पांच बिल्डिंग में फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse