लोहरदगा : बाइक चोर गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार, 21 बाइक बरामद

 

टीम एबीएन, कुडू (लोहरदगा)। कुडू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक शातिर अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का पदार्फाश किया है। और बाइक चोरी में संलिप्त कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं चोरों के कब्जे से तकरीबन 10 लाख रुपए की कीमत की 21 बाइक बरामद कीया है। जिसमे यामाहा, पल्सर, केटीएम, हीरो आदि विभिन्न कंपनियों की 17 मोटरसाइकिल और 4 स्कूटी शामिल है। सालों से बाईक चोरी के धंधे में सक्रिय यह चोर गिरोह के सदस्य चोरी करके गिरोह में शामिल मैकनिक द्वारा मोडिफाई कर लोहरदगा और आसपास के जिले के अंचल और ग्रामीण क्षेत्र में सस्ते दामों में बेचते थे। शनिवार 22 जनवरी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बशिष्ठ नारायण सिंह ने कुडू थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा के आदेश के बाद उनके के नेतृत्व में गठित टीम जिसमे इन्स्पेक्टर सीएम हांसदा, कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुअंनि सलन पॉल केरकेट्टा, सिदो मुर्मु, राधा रागिनी, सअनि संजय कुमार, रामदेव कुमार राय, राजकुमार बैठा, अलवीना लकड़ा के अलावा सशत्र बल के जवान शामिल थे। टीम द्वारा चडरा स्कुल के समीप बाइक से आ रहे दो युवक आनंद उरांव और नीरज उरांव को डिटेन कर पूछताछ की गयी। इसके बाद राज खुलते गए। जिसके बाद लातेहार, घाघरा, सिसई और लोहरदगा शहर और विभिन्न गांव से कुल 21 बाइक बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि शातिर बाइक चोरों की यह टोली लोहरदगा और आसपास के कई जिलों से बाइक उड़ाते थे। ये लोग बाइक की चोरी कर उसे मोडीफाई कर एवं उसका नम्बर बदल कर बिक्री करने का काम करते थे। पकड़ी गयी ज्यादातर बाइक का मॉडल बदल दिया गया है और उन्हें फर्जी नम्बर लगाकर चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिले में यह एक बार में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। इसके अलावा और भी कई बाइकें चोरी करने की बात कबूली हैं। जिनकी शिनाख्त की जा रही है। गिरोह का मास्टर माइंड अभी फरार है। जल्द ही उसे भी दबोच लिया जायेगा। एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि में कुडू थाना प्रभारी का अहम योगदान रहा। छापेमारी में शामिल पुलिस की टीम को जिले की एसपी द्वारा पुरुष्कृत किया जाएगा। चोरी की गाड़ी की खरीद-बिक्री में आठ गये जेल : मामले में गिरफ्तार कैरो थाना क्षेत्र के हन्हट गांव निवासी आनंद उरांव (19)पिता रामदेव उरांव, कुडू थाना क्षेत्र के ननतिलो गांव निवासी नीरज उरांव (20) पिता सुरेंदर उरांव और नितेश उरांव (20) पिता महावीर उरांव, लोहरदगा थाना क्षेत्र के कैमो केन टोली निवासी बबलू उरांव (21) पिता स्व भुनुवा उरांव, हिरही टोंगरी टोली निवासी छोटू बाखला (19) पिता सुरेश भगत और शुभम उरांव (20) पिता बारगी उरांव एवं ब्रह्मांडिहा करंज टोली निवासी विकास टाना भगत (21) पिता माया टाना भगत और कार्तिक उरांव (21) पिता बिरसा उरांव के खिलाफ कांड संख्या 10/2022 और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse