एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोविन पर एक मोबाइल नंबर से अब चार की बजाय छह लोग पंजीकरण करवा सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविन के रेज एन इश्यू सेक्शन के तहत एक और सुविधा शुरू की गई है जिससे लाभार्थी टीकाकरण की वर्तमान स्थिति को पूर्ण टीकाकरण से आंशिक टीकाकरण या बगैर टीकाकरण और आंशिक टीकाकरण से बगैर टीकाकरण में बदल सकता है। मंत्रालय ने कहा, कुछ मामलों में जहां अनजाने में गलती से टीकाकरण प्रमाण पत्र जारी हो जाता है, लाभार्थी टीकाकरण की स्थिति को ठीक कर सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि रेज एन इश्यू के जरिये ऑनलाइन अनुरोध करने के तीन से सात दिन के भीतर परिवर्तन हो सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 70 लाख 49 हजार 779 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 160 करोड़ 43 लाख 70 हजार 484 टीके लगाए जा चुके हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse