10 डिप्टी और सब रजिस्टार का तबादला

 

टीम एबीएन, रांची। राजस्व भूमि सुधार एवं निबंधन विभाग ने राज्य के 10 डिप्टी और अवर निबंधकों का तबादला कर दिया है। जिनमें रांची शहरी क्षेत्र के 3 रजिस्ट्रार भी बदल गए हैं। इनका तबादला 5 महीने में ही सरकार ने कर दिया। इसे लेकर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। रांची के अवर निबंधक घासी राम पिंगुआ को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटा दिया गया है। उन्हें घाटशिला भेजा गया है। इनके अलावे अवर निबंधक रांची शहरी प्रक्षेत्र-3 के रामकुमार मधेशिया और घाटशिला के वैभवमणि त्रिपाठी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटा दिया गया है। कौन कहां गए : सुभाष कुमार दत्ता रामगढ़ से लोहरदगा, अविनाश कुमार प्रतीक्षारत बुंडू, मनोजित प्रसाद लोहरदगा से सिमडेगा, घासीराम पिंगुआ रांची शहरी से घाटशिला, मनोज दुबे पाकुड़ से राजमहल, राम कुमार मद्धेशिया रांची शहरी-3 से हजारीबाग, रामेश्वर प्रसाद बोकारो से कोडरमा, बालेश्वर पटेल चतरा से बोकारो, वैभव मणि त्रिपाठी घाटशिला से रांची शहरी और रूपेश कुमार सिन्हा को हजारीबाग से रांची शहरी 3 में पदस्थापित किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse