संघ के प्रथम मुस्लिम प्रचारक प्रह्लाद शिंदे का निधन, शोक

 

एबीएन डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता तथा विश्व हिन्दू परिषद के कोंकण प्रांत धर्मजागरण आयाम के प्रमुख प्रह्लाद शिंदे (52) का आज सुबह निधन हुआ। मूलतः गुलशन अब्दुल्ला शेख (प्रह्लाद शिंदे) मुंबई के नजदीक माथेरान में अपने बाल्यावस्था से ही संघ से जुड़े। 1985 से 1991 तक उन्होंने संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता (प्रचारक) के नाते अलग-अलग जगह में कार्य किया। हिन्दू तत्वज्ञान से प्रेरित होकर उन्होंने आगे अपने परिवार के साथ हिन्दू धर्म में प्रवेश किया। शुक्रवार सुबह उनकी अंत्ययात्रा में समाज के विविध स्तर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। उत्तम संगठक रहे शिंदे ने शालेय नौकरी करते हुए भी संघ के विविध दायित्व तत्परता से निभाए। उनके पास विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के काम का दायित्व आया। श्रीराम जन्मभूमि यह उनकी रुचि का विषय था तथा रायगढ़ जिला के विविध मंदिरों के विश्वस्त, पुरोहित और धर्माचार्य के साथ उनका अच्छा संबंध था। मंगलवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया। मेडिकल जांच में ब्रेन हैमरेज की पुष्टि होने पर उन्हें बॉम्बे अस्पताल और फिर पनवेल के पटवर्धन रुग्णालय में दाखिल करवाया गया। परंतु स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उनका निधन हुआ। परिवार में पत्नी, पुत्र और पुत्री को पीछे छोड़ गए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse