पंस की बैठक में नये वित्तीय वर्ष के लिए डेढ़ करोड़ की योजनाओं का प्रस्ताव

 

टीम एबीएन, कोडरमा। गांव की सरकार की विकास की किरणें जन-जन तक पहुंचे इसको लेकर शुक्रवार को कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें नए वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजनाओं पर चर्चा हुई। इसमें रोड,नाली, पेयजल के अलावा स्वच्छता, पुराने भवनों और स्वास्थ विभा्रग के भवनों को जीर्नोद्वार शामिल है। लगभे डेढ़ करोड़ की योजनाओं को लिया गया है। इसके लिए 24 जनवरी तक कोडरमा प्रखंड के 19 पंचायतों के योजनाओं की सूची बीडीओ रेशमा डुंगडुंग को सौंपने की बात कही गई। बैठक में प्रमुख अनिता कुमारी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए एक करोड 16 लाख की योनाएं ली गई थी। इसमें 17 लाख रुपये बच रहे थे, जिसे भी विभिन्न पंचायतों के विकास पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजन तक सरकार की योजनाएं पहुंचे इसके लिए जन प्रतिनिधि ओर प्रशासन संयुक्त रुप से कार्य कर रहे हैं। उप प्रमुख व जयनंदन यादव ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों को मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराना गांव की सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इसमें राज्य ओर केंद्र प्रायोजित योजनाएं ली जाती हैं। बीडीओ रेशमा डुंगडुंग ने कहा कि 2022-23 की योजना को जिला परिषद बोर्ड में भेजा जाएगा। जिससे स्वीकृति के बाद योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। बैठक में गणतंत्र दिवस को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें कोविड नियमों के अनुसार कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में झोडोतोलन किया किया जाएगा। इसमें 26 जनवरी को सुबह 7:50 बजे स्वतंत्रता सेनानियों का शिलापट के पास अर्पित किया जाएगा। 8 बजे प्रखंड और अंचल कार्यालय में झंडोतोलन और 8:10 बजे स्वास्थ्य विभाग में झंडोतोलन होगा। बैठक में सीओ अनिल कुमार, पंसस गिरधारी प्रसाद, अनिता देवी, बबीता देवी, प्रखंड पंचायती पदाधिकार संजय शर्मा, प्रधान सहायक महेश कुमार, प्रखंड समन्वयक युक्त भारद्वाज, जेई प्रतीक साहू, हेमंत झा, बीपीएम मोजाहिद के अलावा विभिन्न विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse