आजादी के 75वें वर्षगांठ पर आचार्य मुक्तरथ ने कराये 75,000 सूर्यनमस्कार

 

टीम एबीएन, रांची। सत्यानंद योग मिशन के तत्त्वावधान में राजधानी के विभिन्न जगहों पर आज भी बड़ी संख्या में लोगों ने सूर्यनमस्कार किया। आज डीएवी हेहल से बड़े स्क्रीन पर स्वामी मुक्तरथ ने 700 छात्रों और उनके अभिभावकों को पांच चक्र सूर्यनमस्कार कराये और इसके लाभ बताये। उन्होंने सैकड़ों अभिभावकों को अपने बच्चे के सुखद भविष्य के लिए प्रतिदिन सूर्यनमस्कार, नाड़ीशोधन प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम कराने का सुझाव दिया। 11 बजे बरियातू डीएवी के प्रांगण से आॅनलाइन जुड़े सैकड़ों छात्र और अभिभावकों को संबोधित करते हुए आचार्य मुक्तरथ ने कहा, योग हमारे जीवन पद्धति का एक हिस्सा होना चाहिये। स्वास्थ्य को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा स्वस्थ होने के लिए व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक मजबूती के साथ आध्यात्मिक होना जरूरी है। अध्यात्म के बिना व्यक्ति के पूर्ण स्वास्थ्य की कल्पना निराधार है। सत्यानंद योग मिशन का आगामी अमृत महोत्सव कार्यक्रम औद्योगिक प्रतिष्ठानों में,कारागारों में और अस्पतालों में होगा। शनिवार को आचार्य मुक्तरथ बिहार के कई नामी-गिरामी विद्यालयों में एक साथ आॅनलाइन हजारों विद्यार्थियों को सूर्यनमस्कार करायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse