टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद की निवर्तमान पार्षद, भाजपा नेत्री पिंकी जैन ने कहा कि झंडा चौक ओवरब्रिज में उनके द्वारा नगर परिषद को आवेदन देकर गणतंत्र दिवस शुभकामना दिवस का फ्रेम सहित बैनर लगाया गया था जिसको राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर असामाजिक तत्व के लोगों ने चोरी कर लिया है, इस बैनर में पार्षद पिंकी जैन ने वर्तमान सांसद, विधायक के फोटो के साथ जिले वासियों को नव वर्ष, मकर सक्रांति, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित किया था पिंकी जैन ने कहा कि पूर्व में भी वह नगर परिषद को शुल्क देकर इस स्थान पर बैनर लगा चुकी है, परंतु बाजार के बीचो बीच इस तरह का कार्य अशोभनीय है। कर्म ही पूजा है। किसी के भाग्य को इस तरह के गलत कार्य करके नहीं छीना जा सकता है मैं जरूरतमंदों की सेवा और समाज सेवा के कार्यों में हमेशा लगी रहूंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse