कोडरमा। 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों एवं सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। उप विकास आयुक्त ने 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से लिये और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समारोह में सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क का उपयोग एवं सैनिटाइजेशन का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि कोडरमा जिले में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा का विशेष रूप से साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मुख्य समारोह स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों एवं पूरे शहर की साफ-सफाई भी सुनिश्चित कराएंगे। झंडोतोलन का कार्यक्रम : उपायुक्त आवास में पूर्वाह्न 8.00 बजे, बागीटांड स्टेडियम, कोडरमा में झंडात्तोलन का समय पूर्वाह्न 9:00 बजे, समाहरणालय परिसर पूर्वाह्न 10:10 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पूर्वाह्न 10.15 बजे, उप विकास आयुक्त कार्यालय-10.20 बजे, जिला परिषद् कार्यालय पूर्वाह्न 10.25 बजे, अनुमंडल कार्यालय पूर्वाह्न 10:30 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पूर्वाह्न 10.35 बजे, नगर पंचायत कार्यालय कोडरमा पूर्वाह्न 10.40 बजे, वन प्रमंडल कार्यालय पूर्वाह्न 10.45 बजे, समाहरणालय समीप स्थित बाबा भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण पूर्वाह्न 10.50 बजे, गांधी चौक कोडरमा अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण पूर्वाह्न 10.55 बजे व पुलिस लाइन पूर्वाह्न 11:20 बजे होगा। डोमचांच स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण प्रखंड विकास पदाधिकारी डोमचांच, अंचल अधिकारी डोमचांच, थाना प्रभारी डोमचांच, नगर प्रशासक डोमचांच नगर पंचायत समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में इनकी रही उपस्थिति : बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, जिला नजारत उप समाहर्ता जयपाल सोय व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse