सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अविलंब हो भुगतान : माकपा

 

बेरमो /गोमिया। माकपा के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने उपायुक्त बोकारो व मुख्यमंत्री को लिखा पत्र कहा 4-5 माह से बकाए सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अविलंब भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा पिछले 4-5 महीने से गोमिया प्रखंड के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत सरकार द्वारा मिलने वाले वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य पेंशन का भुगतान लंबित है। उस वक्त जब कोरोना के तीसरी लाल की वजह से लॉकडाउन की परिस्थिति है तब एक तरफ लोगों का जीवन मुश्किल से गुजर रहा है वहीं दूसरी तरफ असहाय गरीब व वृद्ध लोगों को जिन्हें वृद्धा अथवा विधवा पेंशन सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत सरकार की ओर से मिला करता था जिससे उनका जीवन यापन होता था, भुगतान नहीं होने से उन्हें भारी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो जिला के उपायुक्त को पत्र लिखकर मांग किया है कि अविलंब स्वयं हस्तक्षेप कर जो भी समस्या हो उसे दूर करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलने वाले वृद्धा अथवा विधवा पेंशन का भुगतान अविलंब किया जाए ताकि उन असहाय लोगों को जिन लोगों को इसका लाभ मिल रहा है , उनको राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि जो असहाय लोग अपने जीवन यापन के लिए इसी पेंशन पर निर्भर हैं आज चार-पांच महीनों से पेंशन नहीं मिलने की वजह से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वह दाने-दाने के लिए मोहताज है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse