एबीएन डेस्क। झारखंड में शराब की होम डिलीवरी होगी। राज्य सरकार के उत्पाद विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राजस्व की बढ़ोतरी की योजना पर काम शुरू किया है। इसी योजना के तहत खुदरा दुकानों में शराब की बिक्री के साथ-साथ होम डिलीवरी भी होगी। राज्य सरकार ने शराब के जरिए राजस्व में बढ़ोतरी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एमओयू किया है। छत्तीसगढ़ सरकार की कंपनी को ही उत्पाद विभाग की नई नियमावली पर काम करने के टास्क के साथ-साथ होम डिलीवरी शुरू कराने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। होम डिलीवरी के लिए अलग से एप भी डेवलप किया जाएगा। राज्य सरकार के उत्पाद विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2300 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार ने राजस्व घाटे को देखते हुए आईटी इंटरवेंशन की जरूरत महसूस की है, साथ ही शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए भी नई नीति बनायी जाएगी। इसका टास्क भी सर्वे कर छत्तीसगढ़ सरकार की कंपनी ही करेगी। कई बार शराब की पेटियों के परिवहन के दौरान भी शराब गायब कर दिया जाता है। इसे लेकर भी अलग से एक साफ्टवेयर तैयार किया जाएगा जो इस तरह की चोरी को रोकेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse