एबीएन सेंट्रल डेस्क। ट्रेन में रिजर्वेशन टिकट पाने के लिए आपको काफी पहले टिकट बनवानी पड़ती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ऐन मौके पर किसी कारणवश आपको यात्रा रद्द करनी पड़ती है। ऐसे में लोग टिकट कैंसिल करवा लेते हैं, लेकिन अगर आपकी जगह किसी और व्यक्ति को यात्रा करनी है तो उसके लिए अलग टिकट बनवानी पड़ती है। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? ऐसा मुमकिन है, क्योंकि आपकी टिकट पर आपकी जगह दूसरा व्यक्ति सफर कर सकता है। इसका मतलब ये कि आपके टिकट के पैसे बर्बाद नहीं होंगे, क्योंकि आप अपनी टिकट अपने परिवार के किसी सदस्य या किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, ये सुविधा रेलवे ने काफी समय से दी हुई है, लेकिन बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी है। आइए जानते हैं कैसे आप इस खास सुविधा का लाभ उठा सकते हैं? • आपको जानकारी होनी चाहिए कि रेलवे द्वारा ये सुविधा दी जाती है कि कोई भी यात्री अपनी कन्फर्म टिकट अपने परिजन जैसे- पिता, माता, भाई, बहन, बेटी, बेटा, पति या पत्नी के नाम पर आसानी से ट्रांसफर कर सकता है। ऐसा करने के लिए यात्री को ट्रेन खुलने के 24 घंटे पहले एक रिक्वेस्ट देनी पड़ती है, जिसके बाद टिकट पर यात्री का नाम काटकर दूसरे सदस्य का नाम डाल दिया जाता है। • वहीं ध्यान में रखने वाली बात ये है कि भारतीय रेलवे टिकटों के ट्रांसफर की सुविधा केवल एक बार ही देती है। • इसका मतलब ये कि अगर आपने टिकट एक बार किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिया, तो इसके बाद आप इसे बदल कर किसी दूसरे के नाम पर ट्रांसफर नहीं कर सकते। ट्रेन टिकट ट्रांसफर करने का तरीका : इसके लिए आप सबसे पहले टिकट का प्रिंट आउट निकालें। उसके बाद अपने निकटतम रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर, जिसके नाम पर टिकट ट्रांसफर करना है उसका आईडी प्रूफ जैसे आधार या वोटर आईडी कार्ड दिखाकर, काउंटर पर टिकट ट्रांसफर के लिए आवेदन करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse