ओडिशा तट से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने बृहस्पतिवार को यहां ओडिशा के तट से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक सूत्र ने बताया कि बेहतर नियंत्रण प्रणाली सहित अन्य नई तकनीकों से लैस इस मिसाइल को बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10.45 बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के लॉन्च पैड-3 से प्रक्षेपित किया गया। सूत्र ने बताया कि परीक्षण के विस्तृत डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है। डीआरडीओ ने ट्वीट कर बताया था कि ब्राह्मोस क्रूज मिसाइल के आधुनिक संस्करण परीक्षण आईएनएस विशाखापत्तनम में किया गया। उन्होंने बताया कि मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, मिसाइल के सफल प्रक्षेपण से भारतीय नौसेना की मिशन संबंधी तैयारियों का जोर स्पष्ट हुआ है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को बधाई दी थी। इससे पहले भारत ने पिछले साल आठ दिसंबर को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु वर्जन का ओडिशा तट से दूर सुखोई 30 एमके से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse