गुमला : चार पिस्तौल के साथ सात लोग गिरफ्तार, जेल

 

गुमला। जारी पुलिस ने जारी कांड संख्या 19/21 व आर्म्स एक्ट के अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में चार पिस्तौल के साथ सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। गुरुवार को एसपी ऐहतेशाम वकारीव ने अपने कार्यालय परिसर में प्रेस कान्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जारी थाना में दर्ज कांड संख्या 19/21 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी जारी अमर पोद्दार व सशस्त्र गार्ड के जवानों ने छापामारी अभियान चलाया। गठित दल ने थाना क्षेत्र के जरडा गांव पहुंचकर छापामारी आरंभ किया तो शाहरूख आलम पिता कुतुबुद्धीन आलम को पकड़ा। जिसके कमर से पुलिस ने एक देशी कट्ठा व तीन जिंदा गोली बरामद किया। गिरफ्तार शाहरुख आलम से पूछताछ के बाद उसके बताये अनुसार ग्राम बरवाडीह के महबुब खान पिता सबीर खान के घर छापामारी की गई। जिसमें महबुब ने बताया कि उसके पास एक देशी कट्ठा पिस्तौल है। जिसे वह इफ्तेखान पिता रहीम खान को रखने दिया है जो उसके पुराने घर में रहता है। उसके बताये अनुसार छापामारी कर हथियार के साथ एक मिसफायर गोली बरामद किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शाहरुख के बताये अनुसार सीसी करमटोली गांव में दीपक चीक बड़ाईक पिता परशुराम बड़ाईक के घर पर छापामारी की गई। जहां दीपक को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि उसके पास एक देशी कट्ठा है जिसे वह संजय चीक बड़ाईक के घर पर रखा है। जहां जाकर छापामारी करते हुए दीपक व संजय को हथियार के साथ पकड़ा गया। इसके पश्चात शाहरुख द्वारा दी गई जानकारी के अनुरूप सिंगपुर गांव के विनय एक्का पिता स्व रूबेन एक्का के घर पर छापामारी की गई। जहां विनय एक्का ने बताया कि कुछ माह पूर्व सिंगपुर में शादी समारोह के क्रम में झगड़ा हुआ था। जिसमें शाहरुख आलम के द्वारा हथियार लाकर फायर किया गया था। जिसे मैंने लुटकर रख लिया था। जिसे बाद में अपने दोस्त ग्राबियल कुजूर पिता पात्रिक कुजूर जनावल नवाटोली चैनपुर निवासी को रखने दिया था। जिसे छापामारी कर ग्राबियल के किचन रूम से बरामद किया गया और दोनों को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। छापामारी दल में पुअनि अमर पोद्दार, पुअनि अजय रजक, पुअनि दीपक कुमार रौशन, पुअनि उज्जवल कुमार गौरव, हवलदार मुरली प्रसाद यादव, हलिम अंसारी सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे। वहीं एक अन्य मारपीट व आर्म्स एक्ट के मामले में जारी पुलिस ने तीन अभियुक्त खुदबुद्धीन आलम, शहबाज आलम व आमिर आलम को गिरफ्तार किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse