लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले मामले में हुई बहस

 

टीम एबीएन, रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) में बुधवार को पशुपालन विभाग के तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ केएम प्रसाद की ओर से दलीलें रखी गई। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में आरोपी के अधिवक्ता ने आॅनलाइन बहस की। अधिवक्ता ने कहा, मेरे मुवक्किल मामले में निर्दोष है। एक ही आरोप में दो अलग-अलग मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीबीआई की गवाही में यह बात सामने आई है कि स्व डॉ एसबी सिन्हा एवं डॉ केएम प्रसाद के डर से आपूर्ति आदेश जारी किया जाता था। जिसका पुख्ता सबूत नहीं है। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि उनकी ओर से गुरुवार को भी बहस जारी रहेगी। मामले में डॉ केएम प्रसाद एवं डॉ शैलेश कुमार सिन्हा की ओर से लिखित बहस भी अदालत को सौंपा गया। मालूम हो कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद समेत 100 आरोपियों की ओर से बहस पूरी कर ली गई है। एक का बहस जारी है। इसके बाद अंतिम आरोपी की ओर से बहस की जाएगी। बहस पूरी होते ही मामला फैसला पर चला जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse