राजधानी : रिम्स में चमकी बुखार से तीन माह की बच्ची की मौत

 

टीम एबीएन, रांची। रांची में चमकी बुखार (मैनिंगो इंसेफेलाइटिस) ने दस्तक दे दी है। बुधवार को इससे रिम्स में इलाजरत तीन माह की बच्ची की मौत हो गई है। रिम्स के सूत्रों के मुताबिक, बच्ची आशी एक महीने से इस बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। बच्ची दो दिन पहले अचानक कोविड-19 संक्रमित हो गई थी। अब यह समझने की कोशिश की जा रही है कि उसकी मौत चमकी बुखार से हुई है या कोरोना के कारण। रिम्स की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रिम्स में 73 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। क्या है चमकी बुखार : चमकी बुखार मैनिंगो इंसेफेलाइटिस इंसेफेलाइटिस है। इसे दिमागी बुखार भी कहा जाता है। चमकी बुखार में बच्चों के खून में शुगर और सोडियम की कमी हो जाती है। यह इतनी खतरनाक और रहस्यमयी बीमारी है कि अभी तक विशेषज्ञ भी इसकी सही-सही वजह का पता नहीं लगा पाए हैं। लक्षण : यह मुख्य रूप से 3-4 साल के बच्चों में होता है। हालांकि कई बार ये इनसे बड़े बच्चों में भी देखने को मिलता है। इसके लक्षण में मिरगी का दौरा आना, तेज बुखार आना, शरीर में ऐंठन, ब्रेन में प्रेशर बनना आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की सबसे खराब बात ये है कि इसमें अचानक मौत होती है। इसकी मृत्यु दर 50 फीसदी से भी अधिक होती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse