जामा। ससुराल में साहेबगंज जिला के बोरियो थाना क्षेत्र के मारीचों गांव के 26 वर्षीय अंगलेश राय हत्याकांड का तीन दिन के अंदर उद्भेदन करने में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए जामा पुलिस तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के ही दुधानी गांव के संदीप सिंह, पीपरा गांव के अभिराम लायक एवं प्रेमनाथ कापरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। जानकारी के अनुसार उक्त तीनो आरोपियों ने अंगलेश राय की हत्या कर पलासी रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी के पास मधुडंगाल में साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव फेंक कर फरार हो गया था। बाद में तलाश के क्रम में पुलिस शव थाना क्षेत्र के पलासी गांव के समीप मधुडंगाल के झाड़ी से रविवार 15 जनवरी देर शाम को बरामद किया था। हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए प्रेसवार्ता में बुधवार को जानकारी देते हुए एसडीपीओ, जरमुंडी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सोनिया देवी ने हत्या का आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व के 10 सदस्यीय छापेमारी दल का गठन कर छानबीन में जुट गई थी। अनुसंधान क्रम में पुलिस संदीप सिंह को धर दबोचने में सफल रही। हत्या शराब पीने के दौरान हुई दोस्तों के साथ आपसी विवाद में हुआ। मृतक कुछ दिन पूर्व गोवा से काम कर लौटा था। जहां ससुराल पहुंचने पर पूर्व के दोस्तों के साथ बैठ शराब का सेवन किया। शराब सेवन के दौरान हुई विवाद हत्या का कारण बना। संदीप से पूछताछ के क्रम में संदीप ने घटना में संलिप्त दो युवकों अभिराम लायक और प्रेमनाथ कापरी के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी। पुलिस संदीप सिंह के निशानदेही पर अन्य दोनों को आरोपी को धर दबोचने में सफल रही। पुलिस हत्या में प्रयोग किया गया पत्थर के टुकड़े और जियो मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse