सूर्य नमस्कार शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक : शालिनी

 

कोडरमा। पतंजलि योग समिति एवं काली महिला योग समिति के तत्वाधान में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के लक्ष्मी देवी सिंघानिया शामिल हुई। कार्यक्रम में अतिथि को पतंजलि योग का दुपटा एवं योग संबंधित पुस्तक देकर जिला प्रभारी कलावती देवी दीपा गुप्ता ने सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि देश भर में आजादी के 75वां वर्ष पूरे होने पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित हो रहा जिसमें कोडरमा जिले में भी 10 लाख से उपर सूर्य नमस्कार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार लोगों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। सूर्य नमस्कार करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही मन शुद्ध होता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। शरीर का संपूर्ण व्यायाम होता है। यह एकाग्रता को बढ़ाता है। शरीर में नवीन ऊर्जा का संचार होता है। कहा कि सूर्य नमस्कार विभिन्न रोगों को ठीक तो करता ही है, साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। लक्ष्मी देवी सिंघानिया प्रतिदिन सभी योग ग्रुप नियमित रूप से सूर्य नमस्कार में जुटे है। कोरोना काल में सूर्य नमस्कार बुस्टर का कार्य कर रहा है। वहीं योग शिक्षिका कलावती देवी, दीपा गुप्ता ने कहा कि सूर्य नमस्कार से स्वस्थ रहता है तन मन, दूर रहता रोग। कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। 21 दिन में महिला संगठन 15 हजार सूर्य नमस्कार करेगी। एक महिला प्रतिदिन 13 सूर्य नमस्कार कर रही है। मौके पर कविता आर्या, ज्योति वर्णवाल, प्रीति देवी, दिपु देवी, शिल्पा कालरा, खुशबू वर्णवाल, कविता देवी, सरिता देवी, कल्पना रजक, माधुरी सिंह आदि उपस्थित थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse