टीम एबीएन, जमशेदपुर। जोजोबेड़ा कृष्णानगर निवासी अभिषेक कुमार की मौत को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। बुधवार दिन में 11 बजे टीएमएच के चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कृष्णा कामत व अखिलेश कामत के साथ लोगों का हुजूम बिष्टुपुर थाना पहुंचा और वहां धरना दे दिया। इन लोगों ने थाना प्रभारी के समक्ष टीएमएच में मृतक अभिषेक की इलाज में लापरवाही को लेकर कई तर्क दिया और चिकित्सा संबंधी कागजात दी गई। इससे पूर्व इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मंगलवार को टीएमएच में हंगामा करने के साथ इमरजेंसी में तोड़फोड़ किया गया था। जबकि बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत देकर डॉक्टर एवं अस्पताल के पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल, पुलिस अभिषेक कुमार की मौत को लेकर लापरवाही के आरोप की जांच करेगी। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गयी है। लेकिन लोग पहले कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अखिलेश कामत ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद टीएमएच में इलाज व ऑपरेशन हुआ था। बगैर ठीक हुए छुट्टी दे दी गई। स्थिति बिगड़ने पर मंगलवार को जब टीएमएच लाए तो भर्ती नहीं लिया गया। इससे उचित इलाज के अभाव में अभिषेक की मौत हो गई है। अखिलेश कामत का आरोप है कि मरीज के स्वस्थ नहीं होने पर भी डिस्चार्ज करना गलत था। फिर इलाज के नाम पर खानापूर्ति कर घर भेज दिया गया। अस्पताल के डॉक्टर एवं पदाधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse