कोरोना : 441 की मौत, सक्रिय मामले 18 लाख के पार

 

एबीएन डेस्क। देश में लगातार चार दिनों की राहत के बाद आज अचानक कोरोना के मामलों में भारी उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 82 हजार 970 ( 2,82,970 ) नए मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 45 हजार अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 441 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 18 लाख से अधिक लोग (18,31,000) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान एक लाख 88 हजार 157 लोग (1, 88,157) लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 15.13 फीसदी हो गई है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95 फीसदी से अधिक है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 159 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 8,961 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में लगभग एक फीसदी फीसदी की वृद्धि हुई है।कोरोना के सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले टॉप पांच राज्यों में कर्नाटक सबसे ऊपर है। यहां बीते 24 घंटे में 41,457 मामले दर्ज किए गए। जबकि इसके बाद महाराष्ट्र में 39,207 मामले, केरल में 28,481 मामले, तमिलनाडु में 23,888 मामले और गुजरात में 17,119 मामले सामने आए हैं। दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 15.13 फीसदी हो गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 15.53 फीसदी हो गई है। अब तक कुल 70.74 करोड़ कोविड टेस्ट हुए जिसमें पिछले 24 घंटे में हुए 18,69,642 टेस्ट भी शामिल हैं। वैक्सीनेशन की बात करें, तो अब तक कुल 158.88 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 50 फीसदी किशोर-किशोरियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने पर पीएम मोदी ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि राह दिखा रहा युवा और युवा भारत! यह उत्साहवर्धक खबर है। आइए गति बनाए रखें। सभी COVID- 19 संबंधित प्रोटोकॉल का टीकाकरण और पालन करना महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse