एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नयी दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाली प्रो बॉक्सिंग लीग प्रतियोगिता के लिए झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव सह अंतरराष्ट्रीय रेफरी/ जज प्रकाश कुमार मंडल का चयन किया गया है।
उनका चयन प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेफरी/जज के रूप में किया गया है। यह झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। उनके चयन पर झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुणा मिश्रा वरीय उपाध्यक्ष किशोर मंत्री, रश्मि शर्मा, बिपुल ओझा, रामदास दयानंद सह सचिव संतोष अग्रवाल, कुणाल शर्मा, जगरनाथ त्रिया, नितेंद्र बासु एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सफल दायित्व निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse