टीम एबीएन, रांची। हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मदर टेरेसा पार्क में 5 दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथामृतम आयोजन का शुभारंभ गुरुवार से मंगलकलश पूजन-अर्चन व भव्य शोभा यात्रा महिला मंडल संचालन टीम नायिका सुषमा दीदी के सानिध्य व प्रतिनिधित्व में सुबह 9 बजे निकाली गयी।
मंगल कलश रथ-दर्शन व यात्रा पूजन स्थल से निकलकर आसपास मुख्य क्षेत्र का भ्रमण कर गायत्री महामंत्र का सस्वर पाठ, प्रज्ञागीत, सद्विचार, सद्भाव संवर्धन, सद्वाक्य स्टीकर, बैनर, पोस्टर आदि अनेक स्लोगन पट्टी लेकर जयघोष तथा शंखनाद से गुंजायमान करते शोभा यात्रा निकाली गयी।
फिर पूजा स्थल वापस आकर सभी ने कलश देवता की आरती की। पूजन प्रारंभ गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू की व्यवस्था टीम और सहायक जोन समन्वयक आजादी सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में परिव्राजक टीम नायक प्रमोद कुमार और सहायक, गायक टीम के सहयोग में वैदिक विधान से किया गया।
पुरोहित प्रमोद कुमार ने मंगल द्रव्य से पूर्ण कलश पूजन व शोभायात्रा की महत्ता, प्रज्ञागीत भजन, शोभा यात्रा की विशेषता, आवश्यकता पर प्रकाश डालकर बताया कि श्रद्धा व पवित्रता से भरी पूरी पात्रता ही धन्य होती है।
पात्रता को मंगलमय गुणों से विभूषित किया जाता है। बताया कि कलश विश्व ब्रह्मांड और विराट ब्रह्म, भू पिंड का प्रतीक है। यह शान्ति व सृजन का संदेशवाहक है। आज से रोज सायंकाल में देवमंच से प्रज्ञा भजन-कीर्तन और प्रज्ञा पुराण कथामृतम का पाठ होगा।
कल सुबह से विस्तृत देव पूजन-अर्चन, षोडशोपचार व स्वस्तिवाचन पाठ एवं यज्ञीय अनुष्ठान विधान तथा नि:शुल्क संस्कार आदि कार्यक्रम शामिल रहेगा। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के कुणाल कुमार और जयनारायण प्रसाद ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse