एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल मैच को दूसरी टीम के पक्ष में झुकता देखकर समय बर्बाद करने का फंडा लगभग हर टीम की प्रमुख रणनीति होता है। हालांकि फीफा विश्व कप 2026 में समय बर्बाद करने से रोकने और खेल की गति बढ़ाने के लिए तय किए गए कुछ खास नियम लागू होंगे।
ये नियम इसी साल फरवरी में इंटरनेशनल फुटबाल एसोसिएशन बोर्ड (आईएफएबी) की 140वीं वार्षिक आम बैठक में तय हुए थे, जो इस फुटबाल महाकुंभ से स्वतः लागू हो जाएंगे। फुटबॉल नियम बनाने वाली आईएफएबी की तरफ से तय किए गए पांच नए नियमों के बारे में हम बता रहे हैं, जिनसे फीफा विश्व कप के मैच इस बार सुपरफास्ट नजर आएंगे।
मैच के दौरान वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) प्रोटोकॉल में भी तीन बदलाव किए गए हैं। बीएआर गलत तरीके से मिले दूसरे पीले कार्ड के कारण दिए रेड कार्ड की समीक्षा कर पाएगा।
ड्रॉप बॉल केस में खेल न रुकने की स्थिति में गेंद को अपने पास रखने वाली टीम को इसका कब्जा मिलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse