टीम एबीएन, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय प्रस्तावित झारखंड प्रवास को लेकर झारखंड भाजपा भावी कार्यक्रमों की तैयारियों और उनकी समीक्षा में युद्ध स्तर पर जुटी हुई है।
इसी निमित भाजपा प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था टोली की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने की। इस बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए लगाए गए सभी नेताओं से वृत एवं कार्यक्रमों की तैयारियों की पूरी जानकारी ली गई।
इसमें एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत का कार्यक्रम, बिरसा मुंडा, कर्पूरी ठाकुर, कैलाशपति मिश्रा जैसे महापुरुषों के माल्यार्पण का कार्यक्रम, कार्यालय में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की बैठक, सांसद विधायक की बैठक सहित अन्य सभी भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।
इस संबंध में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला झारखंड दौरा है। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। झारखंड भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कार्यकर्ता उनके स्वागत को आतुर हैं।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, आभा महतो, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse