एबीएन डेस्क। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में शुक्रवार 14 जनवरी को 66943 सैंपल की जांच में 3749 नए केस मिले हैं। 2807 संक्रमितों के कोरोना मुक्त होने के बावजूद झारखंड में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 33189 हो गई है। बता दें कि झारखंड के सभी 24 जिलों में कोरोना के मामलों का आकलन करें तो 14 जनवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा संख्या रांची जिले के संक्रमितों की है। यहां 1355 केस मिले हैं। झारखंड में रांची सहित 10 जिले ऐसे हैं जहां 100 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रांची में जहां सबसे ज्यादा 1355 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं बोकारो में 123, चतरा में 80, देवघर में 125, धनबाद में 130, जमशेदपुर में 472, गिरिडीह में 10, गोड्डा में 97, गुमला में 41, हजारीबाग में 306, जामताड़ा में 11, खूंटी में 8, कोडरमा में 164, लातेहार में 25, लोहरदगा में 52, पलामू में 142, पाकुड़ में 27, रामगढ़ में 54, सिमडेगा में 141, पश्चिमी सिंहभूम 74, दुमका में 193, गढ़वा में 43, साहिबगंज में 66 और सरायकेला में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं।झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 33189 है। 14 जनवरी 2022 को बोकारो में 01, जमशेदपुर में 02 लोगों की मौत हुई। इससे अब तक झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5192 हो गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse