करोड़ों की लागत से बनेंगी पांच सड़कें, विधायक ने किया शिलान्यास

 

हंसडीहा। जिले के सरैयाहाट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले पांच सड़क योजनाओं का शुक्रवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने शिलान्यास किया। जिनमें आरईओ मुख्य सड़क से नवाडीह गांव तक 1.43 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण। आरईओ मुख्य सड़क से हरदिया गांव तक 1.43 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण। पहड़ीडीह गांव में 18 लाख की लागत से पीसीसी पथ निर्माण, भलवा गांव में 18 लाख की लागत से पीसीसी पथ निर्माण और पीडब्ल्यूडी सड़क से तमड़ा पथ निर्माण शामिल हैं। इस दौरान विधायक ने बताया कि सभी योजनाओं को उनके अथक प्रयासों से आज धरातल पर उतारा जा रहा है। आने वाले दिनों में कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया जाना है। शिलान्यास के दौरान विधायक के ने संबंधित विभाग के अभियंताओं को स्पष्ट शब्दों में कहा की कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। सभी सड़कों का निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार हो इसकी जवाबदेही तय कर कार्य को करवायें। विधायक श्री यादव ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुनते हुए समाधान करने की बात कही। इसलिए इस दौरान आरईओ के सहायक अभियंता शमसेर बहादुर सिंह, कनीय अभियंता गोपाल कृष्ण सुमन, सुबोध हजारे, दीपक कुमार, रामकिंकर यादव, बंगटु कापरी, मुख्य रूप से मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse