दो रायफल व जिंदा कारतूस के साथ भाकपा माओवादी उग्रवादी गिरफ्तार

 

लातेहार। लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के कुशल नेतृत्व में गारू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादी को हथियार समेत गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। लातेहार एसपी कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए महुआडांड़ एसडीपीओ राजेश कुजूर ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी निर्मल उरांव उर्फ निर्मल कुजूर उर्फ निर्मल मिंज उर्फ निर्मल जी (गारू लातेहार) आठ-नौ लोगों के साथ मिलकर हाल में एक अलग दस्त बनाया था और गुमला जिले में घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक पुलिस राइफल, एक देशी राइफल और जिंदा गोली बरामद की है। आगे बताया कि लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली गारू थाना क्षेत्र के डबरी ग्राम में छुपा हुआ है। सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान चलाया। गांव में पुलिस टीम को देखते ही नक्सली निर्मल ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान नक्सली ने कई अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की और कई अहम जानकारियां पुलिस को दी। गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर जंगल में जमीन के अंदर डाल कर रखे गए दो राइफल समेत कई सजीव कारतूस भी बरामद किए गए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse