लातेहार। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता की अगुवाई में लातेहार पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से हुए एक बाइक चोरी के मामले का अनुसंधान के क्रम में बड़ी सफलता अर्जित की है व चोरी की 6 बाइक के साथ दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आए दिन रात्रि में बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे थे, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी अंजनी अंजन के निर्देशन में कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में चोरी के दो बाइक से साथ बानपुर निवासी सूरज कुमार उर्फ नटूवा पिता कामेश्वर यादव उर्फ टुनु यादव व पोचरा निवासी रिंकू सिंह उर्फ बुधराम पिता बिरजू सिंह को पकड़ा गया। दोनो के निशानदेही पर तुबैद पुल के पास से एक बाइक, बानपुर से दो बाइक एवं पोचरा मोड़ से एक बाइक बरामद किया गया है। इन्होने लातेहार थाना क्षेत्र में दुकानों में हो रही चोरी घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इंस्पेक्टर श्री गुप्ता ने आगे बताया कि गिरफ्तार सूरज उर्फ नटुवा का अपराधिक इतिहास रहा है। लातेहार थाना में 3 मामले दर्ज हैं। अभियान में पुअनि दिवाकर धोबी, मो. शाहरुख समेत दल बल के जवान शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse