गुमला। गुमला पुलिस के साथ हुए कई मुठभेडों में शामिल भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य पालकोट थाना क्षेत्र के कोटराकोना निवासी अमन नगेशिया उर्फ मनोज नगेशिया को गुप्त सूचना पर बिलिंगबीरा से गुमला पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरे मामला की शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर खुलासा करते हुए अभियान एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ऐहतेशाम वकारीव को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य अमन नगेशिया उर्फ मनोज नगेशिया अपने घर कोटराकोना आया हुआ है। सूचना के बाद एसपी के द्वारा स्पेशल छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें गुमला पुलिस के पदाधिकारी व सीआरपीएफ 218 बटालियन के पदाधिकारी व जवान शामिल थे। गठित टीम के द्वारा अमन नगेशिया के घर में 13 जनवरी को छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में पुलिस को देखकर घर से एक युवक भागने लगा। जिसे टीम के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसकी तलाशी ली गई तो कमर से एक देशी कट्ठा व पेंट की जेब से एक जिंदा गोली बरामद किया गया। वहीं पिस्टल खोलने पर उसके चेंबर से भी एक जिंदा गोली मिली। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछे जाने पर उसने अपना नाम अमन नगेशिया उर्फ मनोज नगेशिया बताया। वहीं पुछताछ में अमन नगेशिया ने बताया कि वर्ष 2018 में पुलिस व माओवादियों के बीच हुए मुठभेड में उसके पैर में गोली लगी थी। वहीं माओवादी के अंतिम जी व अशीष दा की हत्या से संबंधित घटना में भी शामिल था। हाल के दिनों में माओवादी के रीजनल सदस्य बुद्धेश्वर उरांव के साथ हुए मुठभेड में भी वह वहीं उपस्थित था। वहीं कुरूमगढ़ थाना के नवनिर्मित भवन को उड़ाने में भी वह शामिल था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से एक पिटठु बैग के अंदर रखे दो पैकेट विस्फोटक व दस पीस नन इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर बरामद किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse