ऐतिहासिक रामनगरी चुटिया हुई शिवमय

 

सुरेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा में शामिल हुई हजारों महिलाएं 

दस हजार से ज्यादा शिव भक्तों ने भंडारा में ग्रहण किया प्रसाद  

टीम एबीएन, रांची। रामनगरी चुटिया सोमवार को पूरी तरह शिवमय हो गया। स्वर्ण रेखा घाट स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिकोत्सव के मौके पर निकाली गयी कलश यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं बहने और शिव भक्तों ने भाग लिया। 

मौके पर रामनगरी चुटिया पूरी तरह शिवमय हो गयी। कलश यात्रा में ढोल नगाड़ा मांदर तुरही के बीच ओम नम: शिवाय और हर हर महादेव के नारे से पूरी चुटिया गूंजती रही। कलश यात्रा के शामिल शिव भक्तों का स्वागत करने के लिए रास्ते के दोनों और श्रद्धालु उनकी अगवानी के लिए खड़े थे। यात्रा में शामिल शिव भक्तों पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गयी। 

कलश यात्रा में  यजमान के रूप में मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश साहू पत्नी रेणु, आलोक कुमार अपनी पत्नी सरिता कुमार, रामशरण तिर्की अपनी पत्नी डॉक्टर चिंतामणि सांगा और रुपेश केसरी अपनी पत्नी शशि केसरी के साथ कलश लिए सबसे आगे चल रहे थे। चुटिया के कमलू तालाब से जल लेकर महिलाएं वापस मंदिर परिसर लौटकर आये और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह दस बजे से रूद्राभिषेक किया गया जो कि लगभग एक बजे तक चला पूरा मंदिर शिवमय हो गया। 

कलश यात्रा  कलश में जल भरने के पूर्व शांतेश्वर पुरोहित शशिकांत पांडे और पुरोहित सच्चिदानंद बाबा ने मंत्रोच्चार  के साथ जल भरने की विधि संपन्न कराई। कलश में जल भरने के पश्चात कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंचा, जहां पूरे विधि विधान के साथ उपरोक्त पुरोहितों ने  धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की। पूजा के बाद महाभंडारा का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

कार्यक्रम के आयोजन में मंदिर कमेटी के महासचिव संतोष कुमार, युवा अध्यक्ष विक्रम साहू, मीडिया  प्रभारी रतन लाल, कृष्णा साहू, गुजा तिर्की, केशव केसरी, रणजीत रामृ, रूपेश केसरी, कलेश्वर साहू, संजय कुमार, नंदकिशोर ठाकुर, विक्रम साहू, संजय कुमार, कृष्णा कुमार, रितिक राज, धनंजय सिंह, मनपूरन नायक, ललिता महतो, सरिता देवी, किरण देवी, शत्रु नायक, राकेश साहू, किशोर नायक, मुकेश केसरी, केशव केसरी, गौतम साहू, निक्की साहू, बबलू साहू आदि ने अहं भूमिका निभायी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse