मेडिकल कॉलेज में दाखिला के नाम पर ऐंठ लिए छह लाख, कोतवाली थाने में तीन पर प्राथमिकी

 

रांची। लेक रोड निवासी उत्तम कुमार को अपनी पुत्री को डॉक्टर बनाने के सपने पर जालसाजों ने पानी फेर दिया। पुत्री को मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवाने का झांसा देकर बिहार के गया निवासी आलोक आनंद पाठक, उसकी पत्नी प्रज्ञा पाठक एवं अजय मिश्रा ने षडयंत्र रचकर उत्तम कुमार से छह लाख रुपये ऐठ लिया। इतना ही नहीं आरोपियों के झांसे में आकर पुत्री को दाखिला करवाने के लिए उत्तम कुमार पत्नी के साथ गया से मुंबई तक दौड़ लगाया। लेकिन किसी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला आरोपियों ने नहीं करवाया। राशि वापस मांगने पर पहले टाल-मटोल करने लगा। इसके बाद साढे तीन लाख रुपये का चेक दिया। जो बाउंस कर गया। आगे पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसकी शिकायत लेकर कोतवाली थाना गया तो प्राथमिकी दर्ज नहीं कि गयी। इसके बाद 17 दिसंबर 2021 को सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज करवाया। अदालत के आदेश पर कोतवाली थाना में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने, मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों की धमकी के कारण उत्तम कुमार की पत्नी बीमार रहने लगी और 30 मई 2021 को उनकी मृत्यु हो गई। उत्तम कुमार की मुलाकात लालपुर के एआरके मार्केट कांप्लेक्स के फर्स्ट फ्लोर पर आलोक आनंद पाठक से हुई। उसने अपने आप को एडमिशन काउंसिलर बतलाया। कहा कि आपकी पुत्री का दाखिला मेडिकल कॉलेज में करवा देंगे। उसने अजय मिश्रा का नाम लेते हुए बताया कि वह अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया में दाखिला करवा देगा। अगस्त 2018 को वहां ले गया और डेढ़ लाख रुपये लिया। लेकिन दाखिला नहीं हुआ। वह पुत्री को लेकर लौट आए। इसके बाद पुन: विश्वास में लेकर मुंबई के किसी मेडिकल कॉलेज में नामांकन कराने की बात कही। उत्तम कुमार पुत्री के साथ मुंबई गये। वहां दाखिला के नाम पर 4.50 लाख रुपये और ऐठा। लेकिन दाखिला नहीं करवाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse