धनबाद : अवैध कोयला डंपिंग एरिया की जमीन धंसी, हादसा टला

 

हाई डंपिंग और नियम विरुद्ध कार्य करने की वजह से डंपिंग स्थल पर फटी जमीन, बड़ा हादसा टला, राम अवतार आउटसोर्सिंग पर गंभीर आरोप 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद के सिजुआ एरिया 5 अंतर्गत कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी, लापरवाही और डीजीएमएस नियमों के उल्लंघन के वजह से एक बड़ा दुर्घटना घट सकता था। कंपनी द्वारा लगातार की जा रही हाई डंपिंग के कारण लोयाबाद 5 नंबर स्थित डंपिंग स्थल की जमीन में दरारें आ गई हैं, जिससे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है। 

अगर समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा कि कंपनी प्रबंधन न केवल सुरक्षा की अनदेखी कर रहा है, बल्कि मजदूरों की सुरक्षा के साथ भी गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। 

मजदूरों को अब तक पहचान पत्र (आई कार्ड) तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ ही, अनिवार्य वीटीसी परीक्षण भी नहीं कराया गया है, जो खनन कार्य के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में यदि कोई बड़ा हादसा होता, तो मजदूरों की पहचान तक कर पाना मुश्किल हो जाता और इसकी जिम्मेदारी से कंपनी प्रबंधन पल्ला झाड़ सकता था। 

इस गंभीर मामले को लेकर मैने पहले ही कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी को पत्र सौंपकर हाई डंपिंग पर रोक लगाने और मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। लेकिन मेरे पत्र पर कोई विचार नहीं किया गया जिसका परिणाम अब जमीन में आई दरारों के रूप में सामने आ रहा है। वहीं, आरोप है कि डीजीएमएस निरीक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है और वास्तविक स्थिति की अनदेखी की जाती है। 

रत्नेश कुमार ने उपयुक्त से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी को अविलंब ब्लैकलिस्ट किया जाए और नियम विरुद्ध कार्य करने वाले ओर मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले राम अवतार कम्पनी प्रबंधक पर भी कार्यवाई किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse