जमशेदपुर में बनेगा भव्य आइएसबीटी सह मॉल, जानें इसकी खूबियां

 

पीपीपी मोड पर निर्माण के लिए मिली 153.36 करोड़ की स्वीकृति 

हेक्सागोनल डिजायन और हरियाली पर आधारित होगा आकर्षक भवन 

एक साथ 50 बसों के ठहरने और 23 बसों के खुलने की रहेगी व्यवस्था 

पैसेंजर एवं ड्राइवर डोरमेट्री, वाातानुकूलित विश्राम स्थल, रेंस्टोरेंट का इंतजाम 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड का पहला अंर्तराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) सह कमर्शियल  भवन जमशेदपुर में बनेगा। पीपीपी मोड पर निर्माण के लिए 153.36 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मंत्रिमंडल ने प्रदान कर दी है। डिमना चौक और पारीडीह के बीच नेशनल हाइवे के किनारे आइएसबीटी सह मॉल 9.88 एकड़ भूमि पर बनेगा। यह पूर्वी भारत का सर्वश्रेष्ठ अनुकृति होगी। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी।  

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधारभूत संरचना के विकास की परिकल्पना एवं विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के पहल पर आधुनिक एवं आकर्षक आइएसबीटी एवं कमर्शियल भवन बनेगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इसके क्रियान्वयन जवाबदेही जुडको को सौंपते हुए निर्देश दिया है कि यात्रियों की हर बुनियादी सुविधा का मुकम्मल ख्याल रखा जाये। 

गुणवत्ता के साथ  निर्माण की प्रक्रिया शुरू करायी जाये। कमर्शियल भवन में मल्टीपरपज हाल, मनोरंजन केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, जन शौचालय, रेंटस्टोरेंट, फूड कोर्ट और लगभग 100 दुकाने रहेंगी। 

आइएसबीटी सह कमर्शियल भवन की विशेषताएं 

  1. सेंट्रल कोर्टयार्ड : यह छायादार स्थान यात्रियों के बैठने और मनोरंजन के लिए होगा  जिसमें जल संरचनायें उनको सुकून प्रदान करेंगी। यही नहीं यहां की खूबसूरती स्थानीय कलाकृतियां एवं चित्रकला बढ़ायेंगी।  
  2. षटकोणीय प्लाजा : बस टर्मिनल एवं कमर्शियल भवन के बीच का जीवंत संपर्क स्थल जिसमें  त्रिकोणीय जाली प्रणाली एवं रंगीन शीषे से बने षटकोण जो गतिशील छाया आकृतियां बनाते नजर आयेंगी। 
  3. टर्मिनल बिल्डिंग - 2 बेसमेंट प्लस ग्राउंड फ्लोर प्लस फर्स्ट फ्लोर 
  4. कमर्शियल बिल्डिंग - बेसमेंट प्लस ग्राउंड फ्लोर प्लस तीन फ्लोर 
  5. आइएसबीटी क्षेत्र ग्राउंड फ्लोर : आइडल पर्किंग 50 बस (एक साथ ठहराव) , एलाइटिंग बस बे 23 (प्रस्थान एवं आगमन) , वर्कशाप 763 वर्गमीटर 
    कारपर्किंग -300 , दो पहिया पर्किंग - 350 , टिकट काउंटर - 18,  लाजेस्टिक सेंटर, क्लाक रूम , जन शौचालय 230 वर्गमीटर , यात्री प्रतीक्षालय - 300 यात्री , रेस्टोरेंट एवं फूडकोर्ट - 270 वर्गमीटर , दुकानें - 46 , एंकरशाप-250 वर्गमीटर 
  6. फर्स्ट फ्लोर  : वतानुकूलित प्रतीक्षालय - 80 यात्री , पैसेंजर डोरमेट्री - 120 यात्री , ड्राइवर डोरमेट्री - 60 चालक सह चालक , फूडकोर्ट - 600 वर्गमीटर , एंकर शाप - 450 वर्गमीटर , ट्रैवल एडमिन आफिस  , जन शौचालय , प्रशासनिक आफिस स्थल

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse