टीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस ने डोरंडा इलाके में स्थित न्यू सोनी ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा कर लिया है। मामले में रांची पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग चोरी के सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं।। 1153 ग्राम सोने के जेवरात की चोरी हुई थी, जिनकी कीमत लगभग 62 लाख रुपये है। रांची में 62 लाख के गहने की चोरी हुई, डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थर रोड में स्थित न्यू सोनी ज्वेलर्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया था। मंगलवार देर रात इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरों ने जेवर दुकान के बाहर वाले शटर को गैस कटर से काट दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकानदार अमित वर्मा ने बताया था कि चोरों ने सोने और चांदी के जेवरात की चोरी की थी। सोने का कुल 1153 ग्राम और चांदी के 14.778 ग्राम जेवरात की चोरी हुई, जिसकी कुल कीमत 55 लाख रुपए से ज्यादा है। इसमें अंगुठी, हार, पायल समेत अन्य जेवरात शामिल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse