एबीएन डेस्क। होमगार्ड अभ्यर्थियों का आंदोलन इन दिनों चरम सीमा पर है। हजारीबाग से होमगार्ड सफल अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए 2 दिन पहले पैदल ही निकल पड़े थे। जिन्हें गुरुवार को ओरमांझी थाना के निकट टोल प्लाजा पर रोक दिया गया। अंत में पुलिस ने उन्हें डिटेन कर हजारीबाग मुफस्सिल थाना लाया। जहां विधायक अंबा प्रसाद उनसे मुलाकात करने पहुंची और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह उनके साथ हैं सरकार से न्याय मिलेगा। सफल होमगार्ड अभ्यर्थी हजारीबाग में इन दिनों आंदोलनरत हैं। पिछले 32 दिनों से ये अपनी मांग को लेकर हजारीबाग समाहरणालय के सामने धरना पर हैं। 2 दिन पहले होमगार्ड अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए हजारीबाग से पैदल मार्च पर निकले थे। जिन्होंने हजारीबाग में ऐलान किया था कि जब तक मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होगी, उन्हें अपनी बातों को नहीं बताएंगे वापस हजारीबाग नहीं आएंगे। लेकिन उन्हें गुरुवार को ओरमांझी थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के पास रोक दिया गया और कहा गया कि अब आप वापस लौटें। लेकिन अभ्यर्थियों का कहना था कि वापस नहीं लौटेंगे। ऐसे में पुलिस ने उन्हें डिटेन कर हजारीबाग मुफस्सिल थाना लाया। जहां उनसे मुलाकात करने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद पहुंची और विश्वास दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा यह सरकार छात्रों के साथ है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse