एबीएन डेस्क। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। कई सरकारी विभागों और कार्यालयों के बाद झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयूजे) में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 43 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना संक्रमित होने वालों में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट, कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी से लेकर कोरोना संक्रमण को लेकर घोर लापरवाही भी सामने आई है। बता दें कि यूनिवर्सिटी कैंपस से 300 सैंपल जांच के लिए लिया गया था। इसमें बुधवार को आई रिपोर्ट में 43 लोग पॉजटिव मिले हैं। रिपोर्ट आने से पहले ही लगभग 90 फीसदी लोग कैंपस छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे में 43 में से मात्र 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज ही कॉलेज में मौजूद हैं। 35 संक्रमितों का कुछ पता नहीं है। बताया जा रहा है कि यह मामला काफी गंभीर है। प्रशासन की बड़ी लापरवाही की वजह से कोरोना संक्रमित मरीज राज्य में घूम रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रांची में सबसे अधिक एक्टिव केस है। इसके बावजूद लोगों में लापरवाही देखी जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse