रिम्स : कार्डियोलोजी विभाग के तीसरे तल से गिरा अधेड़, मौत

 

टीम एबीएन, रांची। रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी विंग के कार्डियोलोजी विभाग में तीसरे तल से नीचे गिरने से राणा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। वह मिर्गी रोग से पीड़ित था और नशापान भी करता था। वह पिछले कई साल से रिम्स में ही रहता था और वहीं पर अपना इलाज कराता था। इसके अलावा वह वहां आने वाले मरीजों का सहयोग भी करता था। बख्शीश में मिले रुपये से वह अपना पेट पालता था। बरियातू थाना पुलिस के मुताबिक गुरुवार को देर शाम सात बजे वह तीसरे तल से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से उसके सिर और कमर के ऊपरी हिस्से के विभिन्न अंगों में चोट लगी। घटना के समय मौके पर मौजूद निजी सुरक्षाकर्मी उसे इमरजेंसी ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह अस्पताल परिसर में राणा नाम से जाना जाता था। वह कहां का रहने वाला था और उसके परिवार में और कौन-कौन सदस्य हैं, इसक पता तत्काल नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक नशे की हालत में तीसरे तल की रेलिंग के समीप खड़ा राणा किस परिस्थिति में नीचे गिर गया, इसका पता लगाया जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि नशे की हालत में ही वह रेलिंग से नीचे की ओर झुका होगा और असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर गया होगा। बताया गया कि वहां लगे सीसीटीवी से उसके छत से नीचे गिरने की सही स्थिति का पता चल सकेगा। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse