टीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साव के नाम पर एक करोड़ की लेवी मांगने के मामले के आरोपी को बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष कुमार पाठक है और वह आदित्यपुर सरायकेला-खरसावां का रहने वाला है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि नगड़ी निवासी व्यवसायी डॉ संदीप कुमार राज से बीते 23 दिसंबर को फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। फोनकर्ता ने गैंगस्टर सुजीत व अमन साव के नाम पर रंगदारी की रकम मांगी थी। इस मामले में नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के बाद डीएसपी मुख्यालय टू प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी का लोकेशन निकाला। जब पुलिस मधुबनी पहुंची तो वह व्हाट्सएप वीडियो कॉल से अपने दूसरे साथी से बातचीत कर रहा था। उसी समय उक्त अपराधी के मोबाइल नंबर को ट्रेस करती पुलिस वहां पहुंची और उसे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे लेकर गुरुवार को रांची आयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse