टीम एबीएन, रांची। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा ने समाजहित में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित करना था।
इस अवसर पर हॉनरिंग आवर रियल हीरोज कार्यक्रम के अंतर्गत एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मियों को उनके उत्कृष्ट एवं नि:स्वार्थ सेवा भाव के लिए अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में कार्यरत नर्सेस एवं हेल्थ वर्कर्स को भी उनके समर्पण और मानव सेवा के प्रति योगदान के लिए पुष्प एवं पुरस्कार देकर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।
इसके साथ ही आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर से मंच के सदस्यों एवं अन्य नागरिकों के लिए नि:शुल्क बीपी एवं शुगर जांच की व्यवस्था की गयी, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ रजनीश की टीम ने नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया, जिसमें मंच के सदस्यों एवं जागरूक नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें मंच के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता पोस्टर लगाकर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम के स्वास्थ्य प्रभारी तरुण अग्रवाल एवं सैंकी रायका के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
ऐसे सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं में लगे कर्मियों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मंच के सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में मंच की ओर से सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse