मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा कल लगायेगी रक्तदान शिविर

 

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के संयुक्त तत्वावधान में श्री राणी सती मंदिर कमेटी के सहयोग से 5 अप्रैल (रविवार) को प्रात: 10:30 बजे से श्री हनुमान बक्स पोद्दार सत्संग भवन, राणी सती मंदिर परिसर रातू रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध होना उसके जीवन को बचा सकता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभायें। 

वहीं मंच के सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से हम जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम के रक्तदान प्रभारी सुमित अग्रवाल एवं विष्णु अग्रवाल तथा सह संयोजक युवा निशांत मोदी ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं और अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की है। 

प्रवक्ता अमित शर्मा ने मंच की ओर से सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों से इस महादान में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी संघ के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse