एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के गुदरी बाजार स्थित प्रसिद्ध बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार संध्या 7 बजे भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। महाआरती के दौरान पूरे मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार, घंटियों और भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा।
इस भव्य आयोजन की विशेषता यह रही कि महाआरती कन्याओं के पवित्र हाथों से संपन्न करायी गयी, जिसने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक व आकर्षक बना दिया। इस अनूठी पहल की श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे आयोजन की भव्यता देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान हनुमान की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजनकर्ता एवं भाजपा कार्यसमिति सदस्य उमेश कसकर ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर पूजा अग्रवाल, अंतरा कुमारी, प्रियंका साहू, परी कुमारी, वृष्टि कश्यप, गुंजन अग्रवाल, भावना अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक कसकर, सचिन कुमार साहू, सत्यम कुमार, उमेश सिंह, चंदन गोप सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse