धनबाद : सोनारडीह में भू-धंसान की उच्च स्तरीय जांच की मांग

 

सोनारडीह में अचानक भू-धंसान की घटना घटी है क्या अवैध कोयला खनन का है मामला इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री, धनबाद डीसी, झरिया विधायक रागिनी सिंह को ट्वीट कर भू-धंसान की घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडावारी बस्ती में मंगलवार को अचानक भू-धंसान की घटना घटी है, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। 

आखिर भू-धंसान कैसे हुआ, क्या अवैध कोयला खनन का मामला है। इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की गयी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अखिल भू-धंसान होने की वजह क्या है इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जो भू-धंसान की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। 

कहीं न कहीं अवैध माइनिंग की वजह से ही आज सोनारडीह में भू-धंसान की घटना घटी है इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। आये दिन लगातार ऐसे घटना घट रही है लेकिन फिर भी अवैध उत्खन पर रोक नहीं लगाया जा रहा है। खुलेआम कई क्षेत्रों में चलाया जा रहा है अवैध कोयला खनन, इसलिए पीएम से आग्रह किया है कि आने वाले दिनों में ऐसी घटना न घटे, इसलिए अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। धनबाद के उपायुक्त से भी अनुरोध किया है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर सच को सामने लाया जाये और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा भी दिया जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse