धनबाद : होमगार्ड बहाली को लेकर डीसी ने लिया तैयारियों का जायजा

 

  • धनबाद : होम गार्ड बहाली को लेकर तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में आगामी 1 अप्रैल से आयोजित होने वाली होम गार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत निर्देश दिये।

इस अवसर पर बहाली के दौरान होने वाली प्रक्रियाओं का ट्रायल भी कराया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को पहले ही समाप्त किया जा सके। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। उक्त मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, डीएसपी मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। एबीएन

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse