होमगार्ड विज्ञापन जल्द जारी हो : योगेश चन्द्र भारती

 

रामगढ़ में होमगार्ड बहाली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 

15 अप्रैल से पहले विज्ञापन जारी होने का आश्वासन 

एबीएन न्यूज नेटवक, रामगढ़। होमगार्ड बहाली को लेकर छात्रों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। छात्र नेता योगेश चंद्र भारती के नेतृत्व में सुभाष चौक से लेकर रामगढ़ डीसी कार्यालय तक छात्रों ने पैदल मार्च किया और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। 

इस दौरान जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में छात्र नेता योगेश चंद्र भारती ने स्पष्ट रूप से कहा कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी मांग की कि बहाली में गरीब और किसान परिवार के बेटों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके। 

वार्ता के बाद प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि 15 अप्रैल से पहले होमगार्ड बहाली का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद छात्रों में कुछ हद तक संतोष देखा गया, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि यदि तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा। 

छात्रों ने कहा कि यह लड़ाई उनके भविष्य और अधिकार की है, और जब तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम के मौके पर योगेश चंद्र भारती, मुकेश, गौतम, राजीव, भारती कुशवाहा, पनेश्वर के अलावा अन्य सेंकड़ों छात्रों का अहम योगदान रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse