एबीएन डेस्क। तीन जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण सफल साबित हो रहा है। महज 10 दिनों में देश के अंदर 3 करोड़ से ज्यादा किशोरों को कोरोना टीका दिया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, युवा भारत ने दिखाई जिम्मेदारी और उत्साह की भावना। 15 से 18 साल के 3 करोड़ से ज्यादा युवाओं ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। मैं अपने सभी युवा दोस्तों से अपील करता हूं कि वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। देश में इसी साल 3 जनवरी से ही युवाओं का टीकाकरण शुरू हुआ है। इसके लिए एक जनवरी से पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की गई थी। फिलहाल 15 से 18 साल के किशोरों को ही कोरोना वैक्सीन लगवाने की मंजूरी मिली है। देश में युवाओं को भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन ही दी जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse