एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। शहर के मुख्य बाजार कुरमी टोला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य तरीके से रामजन्म उत्सव, श्री राम लला व भक्त हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की गयी।
जिसमें सैकड़ो भक्त गणों ने राम नाम की धुन बजरंगी की पारंपरिक गीतों को गाया ढोल नगाड़ों बाजा के साथ महा आरती व रामजन्म उत्सव पर महिलाओं ने रामलला व अयोध्या में बाजे बाजे रे बधाई पर शोहर को गया मौके पर भक्तों ने हलवा व मनभोग का प्रसाद वितरण किया गया।
आपको बतादे की जपला शहर में यह मंदिर एक घनी आबादी वाले क्षेत्र में भक्त भगवान हनुमान का मात्र एक ही पाँच मुखों वाला मंदिर है जो भव्य दिव्य हैं यंहा रोजाना सैकड़ो महिलाओं की टोली व भजन मंडली के द्वारा गीत व संगीत होते रहता हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका इन लोगो का रहता आ रहा है। मौके पर प्रमुख सुबोध साहू, सचिव अजित अग्रवाल, अयोधया चौधरी, विपिन पटेल बिहारी चौधरी सुरेंद्र चौधरी, बुलबुल चौधरी बिगन चौधरी, पवन चौधरी आदि भक्त गन के अलावा सैकड़ो रामभक्त उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse