झारखंड : रामनवमी जुलुस में हिंसा, एक की मौत, तनाव

 

  • रामनवमी जुलूस बना हिंसा का कारण, एक व्यक्ति की मौत; इलाके में तनाव

टीम एबीएन, रांची। रामनवमी के पावन अवसर पर जहां झारखंड के हजारीबाग जिला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल था, वहीं कुछ जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। जुलूस के दौरान हुई झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव में डर और तनाव का माहौल

शुक्रवार रात कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसा में बदल गया। इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव (40) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल है।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

वहीं, हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा और आसपास के इलाकों में भी झड़प की खबरें आई हैं। एक जुलूस के दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उसे पहले हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse