टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन कार्य समिति की द्वितीय प्रांतीय बैठक रांची हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आतिथ्य में किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुई, जिसमें सभी आगंतुकों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के प्रति समर्पण और एकजुटता की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही। बैठक में पूर्व में किये गये कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी, जिसमें उपलब्धियों के साथ-साथ चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
सदस्यता विस्तार, युवा एवं महिला सहभागिता बढ़ाने तथा समाज के हर वर्ग तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने परविचार-विमर्श हुआ। इसी क्रम में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धनबाद के कृष्णा अग्रवाल को प्रांतीय उपाध्यक्ष, विवेक चौधरी कार्यकारिणी सदस्य एवं सांवर लाल शर्मा को परामर्श दात्री समिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया। वहीं धनबाद में चेतन गोयनका को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि झारखंड के सभी प्रमंडलों में शीघ्र ही प्रमंडलीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके। साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रत्येक तीन माह में राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यकारिणी की प्रांतीय बैठक आयोजित की जायेगी, जिससे संगठन की सक्रियता और निरंतरता बनी रहे। इस अवसर पर महामंत्री विनोद कुमार जैन ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें संगठन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया गया।
बैठक का संचालन भी उन्होंने ही कुशलतापूर्वक किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया।
अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का समापन सकारात्मक संकल्पों और भविष्य की योजनाओं के साथ हुआ।
बैठक में-मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, पवन शर्मा, राजेंद्र कुमार केडिया,नवल किशोर अग्रवाल, सुमर सेठी, प्रमोद छावछरिया, सुभाष पटवारी, कौशल कुमार राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, प्रमोद सारस्वत,सज्जन पाड़िया, निर्मल बुधिया, कृष्णा अग्रवाल, मुकेश मित्तल, रमन बोडा,प्रमोद अग्रवाल, अजय डीडवानिया, सुनील पोद्दार, नारायण विजयवर्गीय, गोविंद मेवाड़, रमेश बोंदिया, विनोद महलका, मनोज कुमार चौधरी, शिवकुमार सर्राफ, प्रदीप मिश्रा विमल अग्रवाल, विजय गोयल, आकाश शाह, सुरेश अग्रवाल, दिलीप गोयल,उमेश कावटियां श्रवण देबूका, धर्मचंद पोद्दार, संतोष अग्रवाल, अशोक डालमिया, नरेश बंका, विजय खोवाल,अंजय कुमार, कमल शर्मा, नेहा पटवारी के अलावा बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। यह जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse