टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र, उगादी और नव संवत्सर सहित कई त्योहारों के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये त्योहार नयी शुरुआत के प्रतीक हैं और लोगों को विश्वास, संयम और नयी ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा, उगादी और नव संवत्सर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ये पवित्र त्यौहार हमें आस्था, संयम और नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। मां सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
मां की कृपा सभी पर बनी रहे- यही मेरी हार्दिक कामना है। सोरेन ने लोगों से भक्ति, एकता और एकजुटता की भावना के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया, जिससे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिले।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse